जामताड़ा, जून 13 -- जामताड़ा। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), जामताड़ा द्वारा जेबीसी डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जामताड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा शिक्षा के महत्व के प्रति विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एमेल टुडू ने की। यह भी पढ़ें- बालश्रम निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविरकार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर डीएलएसए के सचिव पवन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल श्रम बच्चों के अधिकारों का हनन है तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने बाल श्रम से संबंधित कानूनों, निःशुल्क विधिक स...