डीएलएसए की मध्यस्थता ने टूटते रिश्ते को जोड़ा
इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- इटावा, संवाददाता। आठ वर्षों से चले आ रहे दांपत्य विवाद का आखिरकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता केंद्र में समाधान हो गया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेद बातचीत और मध्यस्थता के जरिए समाप्त हो गए। दोनों ने पुराने विवादों को भुलाकर एक बार फिर साथ रहने और अपने तीन बच्चों के साथ परिवार को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। विवाद के बाद न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी/जेएम ने मध्यस्थता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था। दो सितंबर को दोनों पक्षों की मौजूदगी में वार्ता कराई गई। लगातार संवाद और समझाइश के बाद पति-पत्नी ने स्वेच्छा से लिखित समझौता कर अपने पुराने मतभेद समाप्त करने पर सहमति जताई। यह मध्यस्थता अधिवक्ता विद्याराम भारती ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.