गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। डीएलएफ फेज-तीन में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया की तरफ की जा रही सीलिंग और तोड़फोड़ अभियान के खिलाफ गुरुवार को महापंचायत होगी। यह महापंचायत डीएलएफ फेज-तीन स्थित यू ब्लॉक के मेट्रो पार्क में सुबह नौ बजे शुरू होगी। गांव नाथूपुर निवासी प्रवीण ने बताया कि इस महापंचायत में डीएलएफ फेज-एक से लेकर फेज-पांच के हजारों परिवार हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह महापंचायत सीलिंग और तोड़फोड़ के खिलाफ है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...