गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। डीएलएफ फेज-तीन के एस ब्लॉक में हंगामे के बीच गुरुवार को 13 मकानों में सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई। सबसे अधिक मशक्कत नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को मकान नंबर एस-23/1 में हुई। यहां अवैध रूप से 48 फ्लैट का निर्माण हुआ था, जिसमें करीब 43 परिवार रह रहे थे। विरोध के बीच फ्लैट खाली करवाकर मकान को सील किया। दोपहर करीब 12 बजे नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में सीलिंग और तोड़फोड़ दस्ता एस ब्लॉक में भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गया। उनके साथ एटीपी दिव्या दहिया मौजूद थीं। नाथूपुर रोड पर मकान नंबर 45 में अवैध रूप से द मेडिसिटी के नाम से क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। इसके संचालन को लेकर किसी तरह की मंजूरी नहीं ली गई थी। इस क्लीनिक को खाली करने में करीब पौने घंटे का समय लग...