गुड़गांव, अप्रैल 24 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। डीएलएफ फेज-एक स्थित एफ ब्लॉक एक्सटेंशन के डीएलएफ इंडीपेंडेंट फ्लोर्स के नौ मकानों में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन की वजह से पड़ोसी परेशान हैं। इस सिलसिले में लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई कार्यालय में शिकायत दी है। शिकायत में लोगों ने आरोप लगाया कि एफ ब्लॉक में गोल्फ कोर्स रोड पर शराब का एक ठेका और रेस्तरां का संचालन किया जा रहा है। करीब 200 गाड़ियां इस शराब ठेके के बाहर खड़ी रहती हैं। खुले में शराब का सेवन होता है। इस वजह से इसके सामने से आना-जाना मुश्किल हो गया है। आरोप लगाया कि रिहायशी मकानों में फर्नीचर शोरूम, गेस्ट हाउस, सैलून, डिपार्टमेंटल स्टोर चल रहे हैं। सबसे अधिक गेस्ट हाउस का संचालन हो रहा है। खाली प्लॉट में भी अवैध रूप से रेहड...