डीएलएफ के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी
गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। डीएलएफ फेज-एक के एक घर से लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी हो गए। चोरी का शक घरेलू नौकरानी और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर आ रही टीचर पर जताया है। थाना डीएलएफ फेज-एक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएलएफ फेज-एक के ए ब्लॉक निवासी अपरनेश कुमार ने शिकायत में कहा कि गत 28 मई की रात को उनकी पत्नी ने पाया कि घर की एक अल्मारी में रखा एक बैग गायब है, जिसमें सोने के जेवरात थे। इस बैग में सोने की चैन, चूड़ियां, झुमके के अलावा सोने और हीरे की अंगूठियां थी। इससे पहले यह बैग 24 मई को घर पर देखा था। चोरी का यह शक घर में कार्यरत नौकरानी और बच्चों को पढ़ाने के लिए आ रही टीचर पर लगा है। आरोप है कि जहां पर चोरी हुई है, वहां तक यह दोनों जा सकते हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.