अयोध्या, मई 18 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से आयोजित डीएलएड 2023 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं जनपद के 11 केन्द्रों पर सोमवार से शुरू हो गयी हैं। पहले दिन दो पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान पंजीकृत 4052 परीक्षार्थियों में से पांच प्रतिशत 218 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा के अलावा दो और मौके परीक्षा देने के लिए मिलती है। यह भी पढ़ें- डीएलएड चतुर्थ सेमिस्टर परीक्षा की दोनों पालियों में 172 परीक्षार्थी अनुस्थित परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित परीक्षा के दौरान कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। परीक्षा के नोडल अधिकारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य धर्मेन्द्र कुमार के हवाले से परीक्षा पटल प...