जमशेदपुर, अगस्त 6 -- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (कोल्हान प्रमंडल) द्वारा डीएलएड सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन राशि लौटाने का आदेश जारी किया गया है। दरअसल, कोल्हान प्रमंडल के चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स (डीएलएड) सत्र 2026-28 के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु आवेदन मांगे गए थे। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची के निर्देशानुसार इस नामांकन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। प्रक्रिया स्थगित होने के कारण विभाग ने निर्णय लिया है कि आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के डिमांड ड्राफ्ट की राशि वापस की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bihar DElEd Result : बिहार डीएलएड प्रवेश...