डीएलएड वाले टीआरई-3 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की तैयारी
सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टीआरई-3 के तहत नियुक्त उन विद्यालय अध्यापकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिन्होंने एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड कोर्स किया है। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद जिले में ऐसे शिक्षकों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
शिक्षकों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया जिला शिक्षा विभाग के स्थापना प्रशाखा ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जल्द संबंधित योग्यताधारी शिक्षकों का रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विज्ञापन संख्या-22/2024 टीआरई-3 के प्रावधानों के अनुसार, एनआईओएस द्वारा संचालित 18 माह का डीएलएड कोर्स विद्यालय अध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए मान्य नहीं है। इसलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.