डीएलएड रिजल्ट को लेकर पूर्णिया के प्रशिक्षुओं ने पटना में किया आंदोलन
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार डीएलएड सत्र 2024-26 का परीक्षा परिणाम अब तक जारी नहीं होने से प्रशिक्षुओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को पटना में आयोजित महाआंदोलन में पूर्णिया के प्रिन्स कुमार, सागर कुमार, सौरव कुमार, ऋतु राज व पवन कुमार की अगुवाई में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने आंदोलन किया और अपनी आवाज मुखर की। पूर्णिया से पटना पहुंचे प्रशिक्षुओं ने आंदोलन के माध्यम से अपनी मांग को मजबूती से उठाते हुए जल्द परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की। आंदोलन में शामिल प्रशिक्षुओं का कहना है कि डीएलएड सत्र 2024-26 की परीक्षा 24 से 28 जुलाई तक संपन्न होने के बाद से वे लगातार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शिक्षक भर्ती की टीआरई 4.0 आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.