प्रयागराज, नवम्बर 23 -- डीएलएड प्रशिक्षण 2025 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू होंगे। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश के लिए 15 दिसंबर तक पंजीकरण होगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसम्बर और ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। आवेदकों के मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक का प्रकाशन 23 दिसम्बर को होगा। अभ्यर्थियों के वर्गवार/श्रेणीवार मेरिट के क्रम में राजकीय एवं निजी संस्थानों में आवंटित सीटों के सापेक्ष चयन के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक कराई जाएगी। तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद 17 फरवरी से प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण शुल्क प्रतिवर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.