प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन दोपहर दो बजे के बाद शुरू होने की संभावना है। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 एवं 3304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन लिए जाएंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी आठ जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख नौ जुलाई है। आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। आवेदकों की मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक 16 जुलाई को प्रकाशित होगी। यह भी पढ़ें- डीएलएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से अभ्यर्थियों के वर्गवार/श्रेणीवार मेरिट के क्रम में संस्थानों में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग 20 जुलाई...