डीएलएड में नामांकन का झांसा देकर 11 से 2.70 लाख की ठगी
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। डीएलएड में नामांकन का झांसा देकर मीनापुर के 11 युवक-युवतियों से 2.70 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में मीनापुर थाने के रामसहाय छपरा गांव के मो. नौशाद ने सोमवार को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें यूपी के ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में खुद को प्रोफेसर बताने वाले अनुभव भार्गव को आरोपित बनाया है।
एफआईआर में विवरण एफआईआर में मो. नौशाद ने कहा है कि व्हाट्सएप व सामान्य कॉल के माध्यम से अनुभव ने उससे संपर्क किया। उसने खुद को नोएडा के कॉलेज का प्रोफेसर व मूलरूप से शिवहर का निवासी बताया। उसने विभिन्न कॉलेजों में डीएलएड में नामांकन कराने का झांसा दिया। इस झांसे में आकर उसकी पत्नी सुल्ताना अंजुम ने बीते 23 फरवरी को उसे 15 हजार रुपये भेजे। वहीं, उसके चार रिश्तेदार मो. आलम, मो. नौशाद, मुस्कान खातून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.