पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर के प्राचार्य दरवेश कुमार ने बताया कि डीएलएड वर्ष 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही थी। प्रशिक्षण संस्थान की कुल 100 सीटों में से प्रथम और द्वितीय फेज की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद कुल 85 सीट आवंटित की गई। जिसके सापेक्ष संस्थान में अभिलेखीय जांच के बाद 82 सीट पर प्रवेश दिए गए। उन्होंने बताया कि रिक्त 18 सीटों पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज के अग्रिम आदेशों पर प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश लिए गये प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण 24 फरवरी से शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.