रायबरेली, अगस्त 26 -- रायबरेली। डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय खजूरगांव में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। कंपोजिट विद्यालय धन्नीपुर के शिक्षक आशीष प्रताप सिंह और प्राथमिक विद्यालय खजूरगांव की शिक्षिका रेनू ने प्रशिक्षुओं को स्काउटिंग के कई पहलुओं से परिचित कराया। प्रशिक्षुओं ने आकर्षक व व्यवस्थित टेंट लगाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...