बागेश्वर, मई 9 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। डायट गोचर के 24 डीएलएड प्रशिक्षुओं और प्रवक्ताओं ने पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला का शैक्षणिक भ्रमण कर विद्यालय में संचालित बुक बैंक और फर्स्ट एड क्लिनिक का निरीक्षण किया। भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षु शिक्षकों को विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों से परिचित कराना था। विद्यालय में स्थापित बुक बैंक के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। वहीं भारतीय रेडक्रॉस समिति बागेश्वर के सहयोग से संचालित फर्स्ट एड क्लिनिक प्राथमिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि शिक्षक समाजोपयोगी नवाचारों के माध्यम से शिक्षा को नई दिशा दे रहे हैं। प्रधानाचार्य राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे भ्रमण से भावी शिक्षकों को शिक्षा ...