प्रयागराज, सितम्बर 7 -- डीएलएड के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का स्पेशल बैक पेपर कराने एवं डेट शीट जारी करने की मांग को लेकर प्रशिक्षुओं ने सोमवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सचिव राजेंद्र प्रसाद से मुलाकात की जिसके बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया। धरना देने वालों में विनोद पटेल, अवनीश यदुवंशी, लकी पाल, ज्ञानेन्द्र वर्मा, रजत रायबरेली, रागनी गुप्ता, सौरभ, प्रभात, प्रशांत व शाहिद आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 सितंबर से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...