कन्नौज, मार्च 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव, एलुमिनाई मीट, कैरियर गाइडेंस एवं काउंसिलिंग तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य डॉ.अमित कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कुंवरपुर बनवारी की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव, बीटीसी प्रशिक्षु वरुण यादव, प्रधानाचार्य मन्नीलाल पांडेय व साहित्यकार ओमप्रकाश शुक्ल को सम्मानित किया गया। प्रवक्ता राजेश वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान प्रवक्ता नीतू व शरद यादव ने प्रशिक्षुओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों एवं सही चयन की रणनीति के बारे में मार्गदर्शन किया। प्राचार्य डॉ.अमित कुमार ने लक्ष्य ...