रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से पलामू के करीब 100 सहायक अध्यापकों के डीएलएड प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं हो सका है। इसकी वजह से सितंबर 2026 से इनके वेतन पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छह महीने के बाद वेतन तो एक मुश्त जारी किया गया था, लेकिन प्रमाणपत्रों के सत्यापन नहीं होने पर अब वेतन रोकने की बात सामने आ रही है। डीएलएड प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए एनआईओएस के अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा निदेशक को पत्र भेजा था। बावजूद इसके संस्थान के स्तर से कोई ठोस पहल नहीं हुई। डीएसई पलामू की ओर से सहायक आचार्यों के प्रमाणपत्र जांच के लिए एनआईओएस नोएडा भेजे गए थे। महीनों बीत जाने के बाद भी सत्यापन रिपोर्ट नहीं आ पायी है。

शिक्षकों का विरोध इधर, झारखंड शिक...