मोतिहारी, जुलाई 31 -- मोतिहारी,निप्र। डीएलएड परीक्षा प्रथम वर्ष 2025-26 की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गयी। परीक्षा के लिए एक मात्र परीक्षा केंद्र शहर के एमजेके कन्या इंटर कॉलेज को बनाया गया है। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक संचालित हो रही। परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय पूर्वाह्न 8 बजे से 9 बजे तक है। केंद्राधीक्षक लालबाबू साह ने बताया कि गहन फ्रिस्किंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति मिली। यहां कुल 550 में 541 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दो केंद्रों पर शुरू हुई डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा, सात अनुपस्थित जबकि 9 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्...