प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- प्रतापगढ़। जिले के 10 केंद्र पर बुधवार से डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गईं। दो पाली में हुई परीक्षा में पहले दिन 325 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय सेमेस्टर की पहली पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा और दूसरी पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास की परीक्षा हुई। परीक्षा में 30 पर्यवेक्षकों को निगरानी के लिए लगाया गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 और दूसरी पाली की 1:30 से 3:30 बजे तक चली। दूसरी पाली में 2947 ने परीक्षा दी। 156 अनुपस्थित रहे। उप शिक्षा निदेशक डायट प्राचार्य रमेश कुमार तिवारी ने जीआइसी शुकुलपुर, मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज एवं तिलक इंटर कॉलेज में परीक्षा का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया विश्वविद्यालय : बीएड पार्ट वन और टू की परीक्षा का एडमिट कार्ड जा...