डीएलएड परीक्षा में 68 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। राज्य परीक्षा नियामक प्राधिकरण की प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को नगर के सात परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की गई। तीनों पालियों की परीक्षा में कुल 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 4855 थी। परीक्षा में 4787 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विषयों की परीक्षा दी। नोडल अधिकारी के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरान नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराई। यह भी पढ़ें- सीबीएसई: सेकंड टर्म की परीक्षा में पहले दिन 93 अनुपस्थित यह भी पढ़ें- BSTC Pre Deled Dress Code : राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा कल, कब बंद होंगे गेट, क्या है ड्रेस कोड, जानें 15 नियम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.