डीएलएड परीक्षा में 191 परीक्षार्थी अनुपस्थित
मिर्जापुर, मई 14 -- मिर्जापुर। डिप्लोमा इन इलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के प्रशिक्षुओं की परीक्ष बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन नगर के सात परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 191 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या 4125 थी। जिनमें से 3934 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सीसीटीवी कैमरे के बीच आयोजित परीक्षा का परीक्षा नोडल के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराया। नगर के राजकीय इंका,बीएलजे,राजस्थान इंका,जीजीइसी कांशीराम,आर्यकन्या पाठशाला,सुंदर मुंदर बालिका इंका में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर तलाशी लेने के बाद परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया विश्वविद्यालय : बीएड पार्ट व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.