मथुरा, मई 15 -- जनपद में गुरुवार को दूसरे दिन डीएलएड परीक्षा 10 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक सीसीटीवी की निगरानी में हुई। आज तीन पालियों में डीएलएड द्वितीय सेमस्टर की विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसके लिए पंजीकृत कुल 10027 परीक्षार्थियों में से 9451 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। तीनों पालियों में 576 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल ने अवगत कराया कि जनपद में डीएलएड द्वितीय सेमस्टर की परीक्षा में दूसरे दिन चैकिंग दल के सदस्यों ने निरंतर परीक्षा केन्द्रों का दौरा करके परीक्षार्थियों की तलाशी ली। इसके अलावा पूरी परीक्षा सीसी टीवी की निगरानी और वीडीओ रिकार्डिंग कराई गई। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण रही डीएलएड परीक्षा, 489 अनुपस्थित दूसरे दिन की परीक्षा 10 केंद्र...