डीएलएड परीक्षा में अनुपस्थित रहे 225 परीक्षार्थी
बागपत, मई 14 -- जिलेभर में बुधवार को पांच केंद्रों पर डीएलएड की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित हुई। दोनो पालियों में 225 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है। प्रभारी डायट प्राचार्य वरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में श्री यमुना इंटर कॉलेज, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की, बड़ौत के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज और वीर स्मारक इंटर कॉलेज में दो पालियों में परीक्षा हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 1729 परीक्षार्थी पंजीकृत थी, जिसमें से 1612 उपस्थित रहे और 117 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 1660 परीक्षार्थियों में से 1552 उपस्थित और 108 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डीएलएड परीक्षा में 191 परीक्षार्थी अनुपस्थित द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.