प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर और एलटी परीक्षा की तिथि एक साथ होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ गया है। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 14, 15 और 16 मई को प्रस्तावित है, जबकि 16 व 17 मई को एलटी परीक्षा है। इससे कई छात्रों के सामने दोनों परीक्षाओं में शामिल होने की समस्या खड़ी हो गई है।इस मुद्दे को लेकर डीएलएड संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विशु यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के सचिव को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने 16 मई की परीक्षा को 18 मई तक स्थगित करने की मांग की। विशु यादव ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। सचिव ने जल्द निर्णय का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.