डीएलएड परीक्षा के पहले दिन 197 अभ्यर्थी अनुपस्थित
औरैया, सितम्बर 21 -- डीएलएड 2025 बैच के छात्र-छात्राओं और 2024 बैच के बैक पेपर वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन जिले के सात केंद्रों पर 1675 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 1478 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 197 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली में बाल विकास विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र और पहचान पत्रों की जांच की गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर निगरानी के प्रबंध किए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विद्यालय के परीक्षा प्रभारी के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से एक-एक शिक्षक की पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई। परीक्षा के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.