मिर्जापुर, सितम्बर 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से कराई जा रही डीएमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को तीन पालियों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। दूसरे दिन की परीक्षा में 370 बीटीसी प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षु इम्तिहान से गैर हाजिर रहे। तीनों पालियों की परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 4342, परीक्षा में 3972 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विषयों की परीक्षा दी।प्रथम पाली में विज्ञान सुबह 10 से 11 बजे, द्वितीय पाली में गणित 11:30 से 12:30 बजे तक और तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा दोपहर दो से चार बजे तक हुई। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई डीएलएड की परीक्षा नगर के पांच परीक्षा केंद्रों जीआईसी महुअर...