शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 15 मई के मध्य आयोजित की जा रही है। उसी क्रम में परीक्षा के दूसरे दिन जिले के दो परीक्षा केंद्रों में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज में तीन पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई। प्राचार्या डायट सोनिया गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे, द्वितीय पाली 11:30 बजे से 12:30 बजे तथा तृतीय पाली दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की गई। प्रथम पाली में विज्ञान विषय, द्वितीय पाली में गणित तथा तृतीय पाली में सामान्य अध्ययन विषय का प्रश्नपत्र कराया गया। यह भी पढ़ें- डीएलएड परीक्षा में दूसरे दिन 9451 परीक्षार्थी हुए शामिल उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में दोनों केंद्रों पर कुल 475 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5 अनुपस्थित...