अयोध्या, मई 12 -- अयोध्या, संवाददाता। उप्र परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से आयोजित डीएलएड की परीक्षाएं 13 मई से शुरू हो रही हैं। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से 16 केन्द्रों पर होंगी। यह परीक्षा दो पालियों में पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक और अपराह्न डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक आयोजित होंगी। पहले दिन बुधवार को वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा की परीक्षा होगी। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मई तक चलेंगी। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में 5600 से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि इसके बाद 18 मई से 20 मई तक डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। यह भी पढ़ें- पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा में चौथे दिन पांच परीक्षार्थी निष्कासित डीएलएड की परीक...