गाजीपुर, मई 16 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ताड़ीघाट गांव में डीएलएड छात्र राजू यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी 21 वर्षीय हिमांशू सिंह उर्फ प्रियांशू को शनिवार को हमीद सेतु के समीप घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कहीं बाहर भागने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा था, तभी उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस गोलीकांड में एक अन्य आरोपी मनीष सिंह उर्फ राहुल अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस मामले के दो अन्य आरोपी पहले से ही जिला जेल में बंद हैं। यह घटना 7 मई की देर रात की है। ताड़ीघाट गांव निवासी 25 वर्षीय डीएलएड छात्र राजू यादव गांव में आयोजित एक तेरही भोज से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवकों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने राजू याद...