डीएलएड के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन
मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डीएलएड (फेस-टू-फेस) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन से छूटे हुए विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क एवं आवेदन फॉर्म गुरुवार तक भरा जाएगा। बिहार बोर्ड ने इसके लिए सभी संस्थानों को निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही डीएलएड (फेस-टू-फेस) के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। डमी एडमिट कार्ड वेबसाइट पर छह जून तक अपलोड रहेगा। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि डमी एडमिट कार्ड में अंकित किसी विवरणी में त्रुटि पाए जाने पर अभ्यर्थी अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से छह जून तक उसमें आवश्यक सुधार करा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.