अररिया, जुलाई 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अर्थात बीएसईबी ने डीएलएड पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष तथा प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष की बाह्य विषयों की परीक्षा वर्ष 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जनकारी के अनुसार द्वितीय वर्ष की परीक्षा 24 जुलाई से 28 जुलाई तक होगी। जबकि प्रथम वर्ष की परीक्षा 31 जुलाई से 7 अगस्त तक होगी। परीक्षा दो पाली में पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे से पौने एक बजे अपराह्न तक व दो बजे अपराह्न से सबा पांच बजे अपराह्न तक ली जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी को प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा के लिए दोहर ड़ेढ बजे परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नह...