प्रयागराज, जुलाई 29 -- डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण सत्र 2026 की 2.39 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तीन अगस्त तक बढ़ा दी गई है। शासन की मंजूरी के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव राजेन्द्र प्रताप ने अंतिम तिथि में वृद्धि संबंधी आदेश जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करते हुए पांच अगस्त तक आवेदन का प्रिंट आउट ले सकेंगे। इससे पहले आठ जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे और फीस जमा करने की आखिरी तारीख नौ जुलाई थी। तय समय तक 112136 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि गुरुवार शाम तक 99533 ने फीस जमा करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली थी। यह भी पढ़ें- शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया स्थगित आवेदन की संख्या कम होने के पीछे प्रमुख कारण था कि कई राज्य वि...