प्रयागराज, फरवरी 21 -- डीएलएड 2025 सत्र के प्रवेश के लिए सीट आवंटन के बाद लगभग एक तिहाई सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। शनिवार को दूसरे चरण के प्रवेश पूरे होने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को मिली सूचना के मुताबिक कुल 239500 सीटों के सापेक्ष 82095 पर ही अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 3304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों के सापेक्ष 86046 अभ्यर्थियों को संस्था आवंटन किया गया था। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट /लॉक करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है। 24 फरवरी से प्रशिक्षण शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.