प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज। डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की अप्रैल-मई में प्रस्तावित परीक्षा के लिए प्रशिक्षुओं के आवेदन पत्र 15 अप्रैल तक भरे जाएंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्यों को प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरित कराने के संबंध में दो अप्रैल को निर्देशित किया है। द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में विभिन्न बैच के तकरीबन ढाई लाख प्रशिक्षु शामिल होंगे। प्रशिक्षण संस्थान आवेदन पत्र सात से 15 अप्रैल तक भरवाएंगे तथा अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई अतिरिक्त समय देय नहीं होगा और न ही ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। निजी प्रशिक्षण संस्थानों के ऑनलाइन आवेदन पत्रों को संबंधित जिले के डायट प्राचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.