डीएलएड की परीक्षा में पहले दिन 1405 प्रशिक्षुओं ने दी परीक्षा
बस्ती, सितम्बर 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीएलएड 2025 बैच के प्रथम सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा शहर के चार परीक्षा केन्द्रों पर सोमवार से शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन दो पॉलियों में परीक्षा सम्पन्न हुई। पहली पॉली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे चली, जिसमें बाल विकास विषय की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पॉली दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे तक चली और शिक्षण अधिगम के सिद्धांत की परीक्षा हुई। परीक्षा के पहले दिन कुल 1405 प्रशिक्षु पंजीकृत रहे। इनमें से 106 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 1299 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ला ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- चार हजार से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने छोड़ी पहले दिन की परीक्षा डीएलएड 2025 बैच की परीक्षा जिले के चार केंद्र खैर इण्टर कॉलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.