प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रदेश के 258 निजी अल्पसंख्यक डीएलएड कॉलेजों को 12225 सीटों पर प्रवेश संबंधी सूचना 25 मार्च तक देनी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार अल्पसंख्यक कोटे के तहत प्रवेश लिए गए अभ्यर्थियों का विवरण कॉलेज लॉगिन पर भरने की तिथि 18 से 25 मार्च है। डायट के स्तर से ऑनलाइन स्वीकृति देने की अंतिम तिथि 27 मार्च की शाम पांच बजे तक है। सचिव ने साफ किया है कि डायट से स्वीकृत नहीं होने पर अल्पसंख्यक कॉलेजों में लिया गया प्रवेश मान्य नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.