पटना, दिसम्बर 11 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड ) की ओर से डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। आवेदन 24 दिसंबर तक लिये जाएंगे। राज्यभर के 306 डीएलएड कॉलेजों की 30,800 सीटों पर नामांकन होगा। इसके लिए https://www.bsebdeled.com लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समिति की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 19 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक होना संभावित है। परिणाम मार्च में जारी होगा। वहीं, डीएलएड कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मेरिट लिस्ट और नामांकन, विकल्प लॉक करने, सीट आवंटन, स्लाइडअप आदि की प्रक्रिया मार्च अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। जून अंत तक नामांकन प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी। नया सत्र जुलाई से शुरू होगा। सभी संस्थानों में कुल...