पटना, मार्च 25 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन अप्रैल अंतिम या मई के पहले सप्ताह में होगा। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 3,08,560 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि डीएलएड का सत्र जुलाई में शुरू कर लिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि नौ जनवरी तक थी। डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होगी। परीक्षा की तिथि अगले माह जारी की जाएगी। 30800 सीटों पर होगा नामांकन : राज्य भर के 306 डीएलएड कालेजों के 30,800 सीटों पर नामांकन होगा। डीएलएड कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मेधा सूची व नामांकन, विकल्प लॉक करने, सीट आवंटन, स्लाइडअप आदि की प्रक्रिया जून मध्य से शुरू होगी। जून के अंत तक नामांकन प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी। आनंद किशोर ने बताया कि सभी संस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.