पटना, मार्च 1 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने राज्य के गैर-सरकारी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के लिए तृतीय चयन सूची जारी करने की घोषणा की है। तृतीय चरण की चयन सूची 6 मार्च को समिति समिति के पोर्टल https://www.bsebdeled.com पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसी के साथ नामांकन भी शुरू हो जाएगा जो नौ मार्च तक चलेगा। समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के आधार पर पहले सरकारी संस्थानों में नामांकन की कार्रवाई पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद गैर-सरकारी संस्थानों के लिए दो चरणों में प्रथम एवं द्वितीय चयन सूची जारी कर नामांकन कराया जा चुका है। अब शेष रिक्तियों और पात्र आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन और संस्थानों के विकल्पों के आधार पर तृतीय चयन सूची तैयार की गई है। सूची जारी होने के बाद इ...