संभल, मार्च 3 -- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व एसपी सोमवार को खुद सड़क पर उतरे। अफसरों ने पुलिस-पीएसी और आरआरएफ फोर्स के साथ शहर में भ्रमण कर सुरक्षा के इंतजाम परखे और होली जुलूस मार्ग पर होलिका दहन स्थलों को देखा। जुलूस कमेटी के लोगों से संवाद किया और रास्ते में मिले लोगों से उनकी समस्याएं पूछीं। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। जिले को पांच जोन और 16 सेक्टरों में बांटकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर एक हजार से अधिक लोगों को मुचलका पर पाबंद किया गया है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई सोमवार सुबह संभल पहुंचे। डीएम व एसपी ने शहर की चौधरी सराय चौकी से पुलिस, पीएसी और आरआरएफ बल के साथ शहर में पैदल भ्रमण किया। होली जुलूस मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.