वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में सुपर स्पेशियालिटी डीएम (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन)-एमसीएच(मास्टर ऑफ चिरुर्गिया) की काउंसिलिंग 19 से 25 मार्च तक होगी। इस दौरान 42 सीटों पर दाखिला होगा। कक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी। पहले राउंड की काउसिलिंग में डीएम कार्डियोलॉजी, डीएम नेफ्रोलॉजी, एमसीएच सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में पांच-पांच सीटों पर दाखिला होगा। वहीं डीएम मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, एमसीएच न्यूरो सर्जरी, एमसीएच पीडियाट्रिक सर्जरी, एमसीएच यूरोलॉजी और एमसीएच प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी में चार-चार सीटों पर दाखिला होगा। डीएम इंड्रोक्राइनोलॉजी तीन, डीएम नेफ्रोलॉजी दो, एमसीएच कार्डियो वैस्कूलर एंड थोरेटिक सर्जरी में दो-दो सीट पर एडमिशन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...