डीएम स्कूल में संघ की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी
हापुड़, सितम्बर 11 -- डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों को संघ की कार्यप्रणाली और उसके उद्देश्यों के बारें में जानकारी दी गई। प्रार्थना स्थल पर विद्यालय में उपस्थित हुए पंकज त्यागी विभाग सहबौद्धिक प्रमुख ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें संघ के संबंध में, संघ के कार्यों के बारे में देशभक्ति और देश प्रेम के संबंध में विचार रखकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक विद्यार्थी देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चे देश का भविष्य होते हैं। कार्यक्रम में राजकुमार खरखौदा खंड संघ चालक, विशाल खंड संघचालक कैली, मनीष खंड के प्रचार प्रमुख और निरंजन सिंह जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मनीष ने किया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.