बलिया, मई 3 -- बैरिया। क्षेत्र के मुरलीछपरा ब्लॉक के गो आश्रय स्थल भगवानपुर (सोनबरसा) में मवेशियों के मरने के बाद उनके शवों को गाड़ने के बजाय कर्मचारी गोशाला परिसर में ही लावारिस छोड़ दे रहे हैं। इसके कारण मवेशियों के शवों से आ रही दुर्गंध से आसपास के रहने वाले लोगों के साथ ही सोनबरसा-दलनछपरा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को असुविधा हो रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो गोशाला के ककर्मचारी मवेशियों के शह को गाड़ने की बजाय गोशाला परिसर या फिर सड़क के पटरी पर छोड़ देते हैं, जिसे कुत्ते सियार व जंगली जानवर नोच नोचकर खाते हैं और वातावरण में दुर्गंध फैलता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके लिए तहसील प्रशासन का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या समाघान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.