डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
पीलीभीत, जून 16 -- पीलीभीत। मंडी में अतिक्रमण की जद में आने पर दिए गए नोटिस के बाद चली जेसीबी से आहत आलू करोबारी ने आरोप लगा कर डीएम से शिकायत की है। शम्सुद्दीन ने पूरे प्रकरण में डीएम से जांच करा कर दोषी कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है। मंडी समिति के शम्सुद्दीन ने गलत तरह से और असमान रूप से दुकानें तोड़े जाने के आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी में लगातार धमकाया जा रहा है। डीएम को संबोधित शिकायत पर सभापित वीवी तोमर ने बताया कि मामले में मौके पर जाकर एक बार जांच कर ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.