जौनपुर, अप्रैल 19 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। अस्थाई तौर पर तैनात चार सफाई कर्मियों को बकाया भुगतान करने को लेकर डीएम से शिकायत करना महंगा पड़ गया। जिस कंपनी में ये लोग काम करते थे उसके ठेकेदारान ने इन कर्मियों को निकाल दिया है। इसकी शिकायत कर्मियों ने मुख्यमंत्री से पोर्टल पर की है। कर्मियों का कहना है कि मानदेय भुगतान में निर्धारित पैसा न देने की डीएम से लिखित शिकायत करना उनके लिए मंहगा पड़ गया है। नतीजा यह रहा कि इसी बात से नाराज़ होकर ठेकेदार ने उन्हें काम से निकाल दिया है। ललित सिंह, राहुल कुमार सरोज, रजित राम व संजय कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि वह बीते पांच वर्षों से काम कर रहे थे। ऐसे में उन्हें बहाल किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.