लखीसराय, फरवरी 28 -- सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के जगदीशपुर के युवक सम्राट राजा ने डीएम से प्रखंड कार्यालय परिसर में वाटर कूलर लगाने की मांग की। दिए गए आवेदन पत्र में कहा कि इस मैदान और प्रखंड कार्यालय परिसर में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। मैदान में खिलाड़ी आते हैं। प्रखंड कार्यालय में हर रोज लोगों का आना होता है। गर्मी का मौसम आ रहा है। नगर परिषद कार्यालय में कई बार कहा गया लेकिन अबतक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...