डीएम से लगाई गुहार- साहब, हमारा घर बचाइए
महाराजगंज, जून 19 -- महराजगंज, नवीन विषेन। सिसवा बाजार नगर पालिका क्षेत्र के इंदिरा नगर (असमन छपरा) स्थित काली मंदिर परिसर में बने एक आवास को हटाए जाने की आशंका को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। पीड़ित परिवार ने नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के अधिकारियों व कर्मचारियों पर बिना पूर्व सूचना जेसीबी मशीन के साथ पहुंचकर मकान गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया तथा कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। अपना घर बचाने की गुहार लगाई। पीड़ित रामसमुझ ने डीएम से भावुक शब्द में कहा हमारा घर बचाइए साहब। हम बेघर हो जाएंगे, यह मकान ही उनके परिवार का एकमात्र आशियाना है। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों ने कच्चे-पक्के मकान में परिवार लंबे समय से निवास कर रहा है और उनके पास रहने के लिए कोई अन्य व्यवस्था नहीं है।
मकान गिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.