आगरा, मार्च 29 -- शिक्षा को लूट से मुक्त करो अभियान के अंतर्गत जनपद के अभिभावकों की समस्या को लेकर युवा अध्यक्ष व संयोजक हरवीर सिंह भारतीय सोमवार को अभिभावकों से मिलेंगे। इस दौरान उनके साथ अभिभावक भी रहेंगे। डीएम को विद्यालय द्वारा महंगी निजी पुस्तकों को अनिवार्य करने, बार-बार ड्रेस बदलने का दबाव, मनमानी फीस वृद्धि, री-एडमिशन, डोनेशन व अन्य अवैध शुल्कों की वसूली की शिकायतें की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को अभिवावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान गत दिनों दिए गए ज्ञापन के मामले में हुई कार्रवाई की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, दोषी विद्यालयों पर कार्यवाही, फीस नियमन लागू करने, सख्त प्रशासनिक आदेश जारी करने की मांग की जाएगी। सुझाव रखा जाएगा कि सभी आदेशों को प्रशासन की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाए, प्रत्य...